शाजापुर: थोक सब्जी मंडी शिफ्ट को करने की मांग को लेकर व्यापारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही जारी, सब्जी फेंककर किया प्रदर्शन
शाजापुर में मंगलवार को भी थोक सब्जी मंडी शिफ्ट करने की मांग को लेकर थोक सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखते हुए सब्जियों को सड़क पर फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया।व्यापारियों की मांग है थोक सब्जी मंडी को हाट मैदान से टंकी चौराहा के पास स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में शिफ्ट किया जाएं। पुरानी कृषि उपज मंडी इस समय खाली पड़ी हुई है