चम्पावत: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए जिले में पहली बार गठित हुआ दुग्ध संघ सचिव संगठन
जनपद में दुग्ध संघ के सचिवों ने पहली बार ऐसा जिला स्तरीय संगठन बनाया है जो उनकी तथा पशुपालकों की समस्याओं, आवश्यकता के अलावा दूध के दामों में वृद्धि करने के साथ पशुपालकों का मान और सम्मान बढ़ा सके। वक्ताओं का कहना था कि चम्पावत जिले में दूध का सर्वाधिक उत्पादन होता है इससे जुड़े दुग्ध संघ सचिवों का ना तो कभी मानदेय बढ़ा है और ना ही इनकी समस्याये कम हुई है।