लोहरदगा: नगजुआ स्टेशन के सभी ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत
लोहरदगा-रांची रेल लाइन पर लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगजुआ स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवरी गांव निवासी स्वर्गीय पौलुश बाखला के पुत्र मतीयस एक्का (70 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जाता है कि मतीयस रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौ