लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 7 मानव तस्कर गिरफ्तार
लोहरदगा पुलिस, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सात मानव तस्करों को पकड़ा गया है। इन तस्करों की गिरफ्तारी लोहरदगा रेलवे स्टेशन से हुई है। यह सभी कुल 34 मजदूरों को लेकर त्रिपुरा, यूपी और बिहार के अलग-अलग स्थानों में जा रहे थे। जिन लोगों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है, उनमें एक दस साल की बच्ची, एक 13 साल का बालक ओर दो महिला भी शामिल हैं। गिरफ्तार