लोहरदगा: वाहन दुर्घटना में एसपी के मृत चालक के परिजनों को एसपी कार्यालय में मिले 48 लाख का चेक
पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने अपने कार्यालय में चालक दिवंगत राम रतन सिंह की पत्नी सविता देवी को 48 लाख रुपये का चेक दिया। पुलिस अधीक्षक ने सविता देवी और उनके चारों बच्चों को न्यायालय द्वारा प्राप्त चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय के विधि सलाहकार सह अधिवक्ता विवेक कुमार की लगन और तत्परता से इस कार्यालय के पक्ष में फैसला आया।