लोहरदगा: हेसल करी टोली मैदान में झारखंड आंदोलनकारी मिलन समारोह सह फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
सदर प्रखंड हेसल करी टोली मैदान में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी मिलन समारोह सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हाजी अब्दुल जब्बार एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य रीना कुमारी सुमित मौके पर मौजूद थे। उन्होंने फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता समेत 7 टीम को पुरस्कृत किया गया!