मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत स्थित डाकघर के पास 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथा वाचक वृंदावन धाम निवासी त्रिभुवनदास जी महाराज हैं। पहले दिन सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और राधे-राधे के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना।