गम्हरिया: गम्हरिया में संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक, नए साथियों को जोड़ने पर ज़ोर
गम्हरिया प्रखंड में संगठन सृजन अभियान के तहत एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वसी अहमद ने की, जिसमें मुकेश कुमार और उमेश यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और नए सृजन साथियों को जोड़ने पर जोर दिया गया। कई लोगों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।