अकबरपुर: सड़क सुरक्षा की प्राथमिकता के तहत दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं चेतावनी एवं जागरूकता साइन बोर्ड
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाए जा