गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में जन सुराज पार्टी कार्यालय में संगठन के नव निर्माण और रणनीति पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न
गया में जन सुराज पार्टी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 3 बजे संगठन के नव निर्माण और रणनीति पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का उद्देश्य संगठन को नई दिशा देना,आगामी रणनीति तय करना तथा जमीनी स्तर पर के मजबूत और प्रभावी संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना है।पर्यवेक्षक के रूप में प्रो रामबली चंद्रवंशी और अमजद हसन उपस्थित थे।