गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेल थाना पुलिस द्वारा 1 किलो सोना लूट मामले में पटना रेल पुलिस की टीम सर्राफा बाजार पहुंची, दुकानदार फरार
गया में चलती ट्रेन में यात्री का 1 किलो सोना लूट मामले में गुरुवार की दोपहर 2 बजे पटना रेल पुलिस की टीम जांच में गया पहुंची है।शहर के सर्राफा बाजार स्थित दो ज्वेलर्स दुकानों में छापेमारी करने पहुंची है।वहीं पुलिस टीम को देखते हीं दुकानदार फरार हो गया है।यात्री से सोना लूट मामले में गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।