आज़मगढ़: मधरसिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना तहबरपुर क्षेत्र के गांव बसही बंदेदासपुर निवासी बेचू राम पुत्र बनफल बुधवार शाम को पैदल बरेली की बस पकड़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही मधरसिया के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आस पास के लोगो ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक को एक पुत्र पांच पुत्री हैं। मृतक मजदूरी करके जीवन यापन करता था।