फतुहा: गंगा दशहरा के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
Fatwah, Patna | Jun 24, 2026 गंगा दशहरा को लेकर फतुहा त्रिवेणी संगम गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने को लेकर भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है। अहले सुबह से लगातार कई जिले से भक्त श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। और गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नगर परिषद द्वारा बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। वही नदी थाना के एस आई देवकर्ण बंटी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी तैनात है।