दमोह: फुटेरा वार्ड में युवक की आत्महत्या मामला: उकसाने का आरोप, जांच को पहुंची कोतवाली पुलिस, परिजनों ने दी थी चेतावनी
Damoh, Damoh | Jun 4, 2026 दमोह के फुटेरा वार्ड में युवक विष्णु साहू द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में परिजनों ने उकसाने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। अस्थि यात्रा निकालकर थाने का घेराव करने की चेतावनी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।