बागपत: पुरा महादेव मंदिर में नई पहल, अब कांवड़ियों का जलाभिषेक स्टील के पात्राला से होगा
बागपत। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की गई है। रविवार को करीब शाम 6:30 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण सभी श्रद्धालुओं का जल व्यवस्थित ढंग से नहीं चढ़ पाता था।