मथुरा: श्रीकृष्ण जन्म स्थान क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग की खराब स्थिति को लेकर लोगों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी
श्री कृष्ण जन्म स्थान के पोतरा कुंड परिक्रमा मार्ग का रास्ता पूरी तरह टूटा होने पर समाजसेवी सहित स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर नगर निगम का विरोध किया कहा कि अक्षय तृतीया पर्व एवं एकादशी पर परिक्रमा लगाई जाती है श्रद्धालु टूटे कच्चे रास्ते से निकलने को मजबूर होंगे और परेशान होंगे नगर निगम ने लापरवाही के चलते अभी तक रास्ता सही नहीं कराया है।