मथुरा: कान्हा की नगरी में भगवान कृष्ण बलराम की झांकी निकाली गई, गाय चराने के बाद घर पहुंचने पर पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत
शनिवार की शाम 7:00 बजे गोपाष्टमी पर्व के महोत्सव पर शहर में भगवान कृष्ण बलराम की झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा का जगह स्वागत सम्मान किया गया समाज के लोगों ने भगवान कृष्ण के गाय चराने के बाद घर आने पर जोरदार स्वागत किया और घोड़े पर विराजमान होकर कृष्ण बलराम घर पहुंचे तो बृजवासियों ने आरती उतार कर एवं पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया।