भरतपुर: लैंड पुलिंग योजना का विरोध, 12 गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया धरना
भरतपुर जिले के करीब 12 गांव के किसानों ने आज कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। किसान लेंड पुलिंग योजना का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी किसानों की जमीन एक्वायर कर रही है। साथ ही जमीन का कन्वर्जन चार्ज लेते हुए उन्हें सिर्फ जमीन का 45 प्रतिशत भाग दे रही है। सभी किसान इस योजना का विरोध कर रहे हैं।