ठेठईटांगर: NDPS कांड में अनियमितता पर ठेठईटांगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
गुरुवार (शाम 5 बजे): ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के एक NDPS कांड में अनियमितता बरतने के आरोप में थाना प्रभारी नवीन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे दी गई। वहीं थाना का प्रभार सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार को सौंपा गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।