बटियागढ़: बटियागढ़ में स्व सहायता समूहों का सम्मेलन, SBI ने 200 समूहों को लगभग 8 करोड़ रुपये का ऋण दिया
बटियागढ़ के आजीविका मिशन सभागार में आज स्व सहायता समूहों का सम्मेलन आयोजित किया गया,जिसमे भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कटनी द्वारा यंहा 200 स्व सहायता समूहों को करीब 8 करोड़ का ऋण वितरण किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक अजिताभ पारासर ने अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ यंहा स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री व उत्पादों के स्टॉल देखे