सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने 25 हजार के ईनामी गौकशिया-लुटेरे को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया, बरामद हुआ तमंचा व बाइक
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने देवला सरकड़ी खुमार मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। पुलिस देखकर भागा बदमाश शहजान ने गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग से उसके पैर में गोली लगी और घायलावस्था में गिरफ्तार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु चल रही सघन गस्ती में यह सफलता मिली है।