बेगूसराय: नीमा चांदपुरा में वाहन जांच के दौरान चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद, SP ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति
नीमा चांदपुरा में वाहन जांच के दौरान चोरी की 01 मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है. उन्होंने बताया कि नीमाचांदपुरा थाना अंतर्गत वाहन जांच किया जा रहा था. इसी दौरान मंझौल ओपी में दर्ज चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है.