मांट: 24 दिन बाद भी केशी घाट पर आवागमन शुरू नहीं हो सका
Mat, Mathura | May 4, 2026 बताते चलें कि 10अप्रैल को मांट वृन्दावन के बीच केशी घाट पर बड़ा नाव हादसा हुआ था, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी, हादसे के बाद से केशी घाट पर बंद करा दिया गया था केशी घाट पर आवागमन सोमवार शाम 4 बजे तक भी शुरु नहीं हो सका था। पोंटून पुल भी 9 अप्रैल से टूटा हुआ है, वहीं 10अप्रैल को नाव डूबने की बड़ी घटना होने के बाद से नावों का संचालन बंद है