बीकानेर: घर-घर हुआ धींगा गणगौर का पूजन, महिलाओं ने किया उद्यापन
बीकानेर में गणगौर के तहत धींगा गणगौर की पूजा का रविवार को उद्यापन किया गया। 16 दिनों तक चली पूजा के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से दीवारों पर गणगौर की आकृतियां उकेरकर पूजा-अर्चना की। घरों में पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर में बाला, बारहमासा और धींगा गणगौर की विशेष परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है, जो रियासत काल से चली