दुधि: शक्तिनगर में गुरुद्वारे से चोरी हुए धार्मिक प्रतीक बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर मामले का किया खुलासा
शक्तिनगर स्थित गुरुद्वारा में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गुरुद्वारा से चोरी किए गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह भी बरामद किए हैं।बरामद किए गए सामान में दो कृपाल, एक तीर और एक खण्डा शामिल हैं। यह सभी प्रतीक चिन्ह गुरुद्वारा से चोरी हुए थे।