बरेली: बारिश के बीच खड़ी गाड़ी पर भरभराकर गिरा पेड़, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
बरेली में लगातार हो रही बारिश के बीच हादसे का एक वीडियो सामने आया है। बारादरी थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी पर अचानक भारी-भरकम पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी।