हुसैनाबाद स्थित फूड कोर्ट को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने आज बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे लगभग सील कर दिया। यह कार्रवाई लगातार दो वर्षों से लीज की निर्धारित राशि जमा न किए जाने पर की गई। प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन निजी संस्था ने न तो बकाया राशि जमा की और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।