सिमडेगा: सिमडेगा में आदिवासी कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन
सिमडेगा परिसदन में मंगलवार सुबह 11 बजे झारखंड आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश इंचार्ज आशिका कुजूर ने जिला इकाई के साथ बैठक की। बैठक से पहले भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बैठक में आदिवासी समस्याओं, संगठन विस्तार और जिला इकाई को अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।