सिंघिया: हरिपुर में दहेज हत्या का आरोप, एक माह बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत फुलहरा पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के शव को करीब एक माह तीन दिन बाद कब्र से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतिका की पहचान हरिपुर गांव निवासी मोहम्मद मीमतुला की पत्नी रवीरा खातून के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रवीरा खातून का मायका लिल्हौल गांव में है।