बक्सर: बुनियादी विद्यालय में घोर लापरवाही: पानी में तैरते मिले प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं, परीक्षा से एक दिन पहले अव्यवस्था
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 बक्सर जिले के बुनियादी विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां नौवीं, दसवीं और बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा के लिए रखे गए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल पानी में तैरते हुए पाए गए। यह नजारा उस समय सामने आया जब विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को अचानक सूचना दी गई।