बेनीपुर: लहटा गांव में युवकों पर चाकू से हमला, कई घायल
लहटा गांव में रविवार की शाम शादी समारोह के दौरान स्थानीय वसंत तांती के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार को कंधे में छुरा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया सूत्रों के मुताबिक घायल के परिजन कंधे में फंसा छुरा निकलवाने और इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में पहुंचे चिकित्सक ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर प्राथमिक इलाज कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया