नारायणपुर: कोहकामेटा में शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक से दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
नारायणपुर के कोहकामेटा में शिक्षकों ने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटक के जरिए दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्रीय नेता भी शामिल हुए।