समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में बुधवार 3 बजे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के चार विधानसभा क्षेत्र जमुई, झाझा, सिकंदरा एवं चकाई के लिए बुधवार को मतदान केंद्रों पर उपयोग किए जाने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम एवं विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।