टिमरनी: चारखेड़ा (टिमरनी) में स्टॉप डेम हादसे में डूबे युवक की मौत, साथी सुरक्षित
Timarni, Harda | Apr 24, 2026 आज 24 अप्रैल दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निमाचाखुर्द निवासी रामचंद्र उर्फ भीम (35) पुत्र महेश वर्मा के रूप में हुई है। वह गांव में सैलून का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार शाम अपने एक साथी के साथ धार्मिक आयोजन का निमंत्रण देकर बाइक से वापस लौट रहा था और साथ में हवन सामग्री भी ले जा रहा था।