बालोद: सदर रोड अतिक्रमण पर सियासत तेज, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 17 अप्रैल को नपा का घेराव किया
Balod, Balod | Apr 15, 2026 बालोद शहर के सदर रोड में अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नगर पालिका और जिला प्रशासन के कथित ढुलमुल रवैये के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 17 अप्रैल को नगर पालिका परिषद का घेराव करने का ऐलान किया है। बुधवार दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बालोद और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इसकी सूचना दी।