"छात्रों की गूंज मैराथन दौड़ कार्यक्रम में शामिल होने बेगूसराय पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि यह दौड़ केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और समान अवसर चाहिए। कांग्रेस युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी।"
Bihar, India | Aug 2, 2026