बलरामपुर: राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, जिला प्रशासन हुआ अलर्ट
जिले में लगातार हो रही दो दिनों से बारिश और नेपाल राष्ट्र के बैराज से पानी छोड़े जाने से राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा चुका है।राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ पर है।सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क करते हुए राजस्व विभाग को भी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है।