कामडारा: कामडारा-तोरपा रोड पर हिट एंड रन, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
Kamdara, Gumla | Apr 25, 2026 कामडारा–तोरपा मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है और एक पैर भी टूट गया है। युवक बाइक से खूंटी जिला के तोरपा गांव में मेहमान गया था। शनिवार की शाम वह गुमला लौट रहा था। इसी दौरान कामडारा के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया।