संतकबीरनगर में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। ग्राम चौपाल, एंटी रोमियो टीमों द्वारा पम्पलेट वितरण और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं से निडर होकर आवाज उठाने की अपील भी की गई।