आरोन: रायपुर कला गांव में दीवाल पर टंगी रही भाजपा मंडल अध्यक्ष की बंदूक, अलमारी की चाबी निकाल जेवर और ₹2 लाख नगदी ले गए चोर
आरोन थाना के रायपुर कला गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर लाखो की चोरी हो गई। 3 जुलाई को दर्ज मामले में फरियादी राकेश धाकड़ ने पुलिस को बताया, 1 और 2 जुलाई रात परिवार सो गया। सुबह छत पर रखा संदूक खुला मिला, घर में देखा तो अलमारी से 6 तोला सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवर सहित ₹2 लाख नगदी चोरी हो गए। गनीमत रही लाइसेंसी बंदूक चोरो को नही दिखी। पुलिस जांच जारी।