पिपरा: छह महीने बाद भी चालू नहीं हुआ नया नल-जल, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण
Pipra, Supaul | Jun 16, 2026 पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 6, 9, 10 एवं 11 में सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाए गए नए नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। योजना को स्थापित हुए लगभग छह माह बीत चुके हैं, लेकिन आज भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानियो