शाहजहाँपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने खाद्य सचिव से तीन लाख रुपये की लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पहले पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब दो वांछित लुटेरों रामकिशन उर्फ भल्लू और नरेश को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम लगातार लूटकांड की कड़ियों की जांच कर रही थी।