शाहजहांपुर: शादी समारोह में कॉफी मशीन फटी, युवक की मौत, परिजनों ने प्रभारी मंत्री से न्याय की गुहार लगाई
शाहजहांपुर।थाना मदनापुर क्षेत्र के बरुआ पेहना गांव में शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से सुनील कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पत्नी नीलम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी अशोक उसे बहाने से घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद देर रात पुलिस ने सुनील की मौत की सूचना दी।