फतेेहपुर: बाराबंकी में बनेगा नया थाना, लालपुर करौता चौकी से शुरू होगा सूरतगंज थाने का संचालन, एसपी ने किया निरीक्षण
बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। जल्द ही सूरतगंज को अपना नया थाना मिलने जा रहा है। स्थायी थाना भवन बनने तक लालपुर करौता पुलिस चौकी को अस्थायी रूप से सूरतगंज थाने के रूप में संचालित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया के साथ लालपुर करौता चौकी का निरीक्षण किया और वहा