आरा: बखोरापुर में BJP के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में कराया गया पीएम
Arrah, Bhojpur | Apr 7, 2024 बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ने अपने घर के दरवाजे पर लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियार को जब्त कर शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।