आरा: भोजपुर में अपराधियों ने दो सगी बहनों को चाकू मारकर किया जख्मी, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 7, 2024 तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव स्थित बाजार में दो सगी बहन कबूतरा कुंवर और शांति देवी खरीदारी करने गईं थी। इस दौरान अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों महिलाएं जख्मी हो गईं। घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।