आरा: मझौली ब्रह्मबाबा के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार छात्र की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 7, 2024 बिहियां थाना क्षेत्र के चकवथ गांव के रहने वाले टुनटुन साव के पुत्र विनीत कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बिहिया थाना क्षेत्र के ही मझौली ब्रह्मबाबा के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से छात्र की मौत हुई। मृतक के शव को पुलिस अपने कब्जे में ली और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई। मृतक छात्र बाजार के लिए बिहियां जा रहा था तब ही ये घटना हुई।