धार: धार शहर के लाल बाग उद्यान की जर्जर हालत, झूले व जिम मशीनें टूटीं, जगह-जगह झाड़ियाँ उगीं
Dhar, Dhar | Oct 31, 2025 धार शहर के सबसे प्रमुख लाल बाग उद्यान की हालत जर्जर होते जा रही है। नगर पालिका की उदासीनता के चलते यहां लगे इक्विपमेंट टूट-फूट रहे हैं। जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। झूले और ओपन जिम के लिए लगाई गई मशीनें जाम होकर निष्पयोगी हो गई हैं। पूरे परिसर को देखकर साफ लग रहा है कि उद्यान की देखरेख में नगर पालिका कोई रुचि नहीं ले रही।