धार: राष्ट्रीय एकता दिवस: धार में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, कलेक्टर व SP हुए शामिल, केंद्रीय राज्यमंत्री ने सरदार पटेल पर कहा
Dhar, Dhar | Oct 31, 2025 धार में भारत के आयरन मैन सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। धार के लालबाग उद्यान से 'रन फॉर यूनिटी' निकाली गई और एकता की शपथ दिलाई गई। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मयंक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए।