धार: ग्राम पाड़लिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Dhar, Dhar | Oct 30, 2025 ग्राम पाड़लिया में भीषण सड़क हादसा,एक की मौत, एक गंभीर घायल। धार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पाडलिया में गुरुवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार दोपहर 3:50 बजे के आसपास हुआ। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल धार जिला अस्पताल लाया गया।